बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए श्रीलंका ने की 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा
श्रीलंका ने जुलाई 29 से बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम का नेतृत्व चमारी अथापथु करेंगी। श्रीलंका राष्ट्रमंडल खेलों की 15 सदस्यीय महिला टीम में चमारी अथापथु, हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, मालशा शेहानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका सिलवा, रश्मी डी ,ओशादी रणसिंघे, अनुष्का संजीवनी के नाम शामिल हैं।