भाजपा में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह
कांग्रेस पार्टी को जल्द ही एक बहुत बड़ा झटका लग सकता है। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। रायबरेली हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है, अदिति सिंह के ना होने से भाजपा आसानी से इस सीट पर कब्जा जमा सकती है। बता दें कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके हैं।