भाजपा नेता का तिरंगे को लेकर विवादित बयान, कहा जहां तिरंगा नहीं वहां विश्वास नहीं
देश भर में जारी हर घर तिरंगा अभियान के बीच उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा जिस घर में तिरंगा लहराता नहीं दिखेगा उसे विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा। इस बयान के बाद अबतक नेता ने किसी तरह की सफाई पेश नहीं की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अगस्त 13-15 के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।