भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
गुजरात उपचुनाव में मोरबी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बृजेश पाठक के लिए प्रचार करने भाजपा की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी गुजरात गयी थी। गुजरात के मोरबी में स्मृति ने कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा पर भी जमकर निशाना साधा है। स्मृति ने कहा-" जिनके दामाद किसानों की जमीन खा जाएं, वो दूसरे किसानों की जमीन क्या खाक बचाएंगे और वैसे भी यह कोई नहीं बता सकता कि राहुल गांधी कब छुट्टियों पर चलें जाए।