भारतीय सेना ने लिया वार्षिक सेना दिवस परेड को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय
सरकार ने वार्षिक सेना दिवस परेड को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। अब यह परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, "भारतीय सेना ने 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित वार्षिक सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। 2023 की सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।"