छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जंगलों में आज सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गयी। मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 132वीं बटालियन के जवान शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा गांव के पास जंगल में सुबह करीब 7 बजे सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी मुठभेड़ हुई।