
फोटो: News On Air
छठ पूजा 2022: त्योहार तक चलेंगे 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे: रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, त्यौहारों को देखते हुए इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे चलाये जायेंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के साथ साथ 20 जोड़ी यानी 40 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे अधिकारियों ने नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी में 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को उन्नत किया और 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित किया।