देश की तुलना में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक है भिखारियों की संख्या
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में भिखारियों की संख्या करीब चार लाख है जिसमें पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा भिखारी पश्चिम बंगाल में है। आकड़ों के मुताबकि बंगाल में भिखारियों की संख्या 81244 है। सरकार के आकड़ों के अनुसार देश में चार लाख भिखारियों में 2,21,673 पुरुष और 1,91,997 महिलाएं शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़ में 121 और केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप में सबसे कम सिर्फ 2 भिखारी है।