देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
देवेंद्र फडणवीस ने जून 30 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दक्षिण मुंबई के राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। फडणवीस ने पहले यह पद संभालने से मना किया था पर बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आग्रह करने पर उन्होंने यह पद स्वीकार कर लिया।