दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड: सीएम केजरीवाल
दिल्ली सरकार ने शहर के लगभग 2,700 स्कूलों जिसमें 1000 सरकारी और 1700 निजी स्कूल शामिल हैं, उन सब के लिए 6 मार्च को एक अलग बोर्ड बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं इस बोर्ड में एक संचालन मंडल होगा जिसके अध्यक्ष दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री होंगे और एक कार्यकारी खंड भी होगा जिसके प्रमुख एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इसकी शुरुआत राज्य सरकार के 21-22 सरकारी स्कूलों को दिल्ली स्कूली शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कर किया जाएगा।