दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित
कांग्रेस पार्टी के दिल्ली आलाकमान ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह फैसला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक में लिया गया, जहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने पार्टी को मजबूत करने व भविष्य की नीतियों को लेकर लिए गए इस फैसले को सही बताया है। इसके साथ ही जनवरी 26 के हिंसा को लेकर अनिल कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की।