दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में मौसम विभाग ने मार्च 29 और 30 को हीट वेव की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। इससे पूर्व मार्च 28 को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री दर्ज हुआ।