दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें, आईएमडी ने की जून 27 को मानसून के आगमन की भविष्यवाणी
दिल्ली में जून 20 को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन चार दिनों तक सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे और जून 26 तक 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक आज शहर में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि, 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा।