दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूले से खुलेंगे मॉल और बाजार, 50% क्षमता के साथ चलेगी मैट्रो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूले के साथ बाज़ार और मॉल खोले जाएंगे। जो कि सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मैट्रो को 50% क्षमता के साथ शुरू करने को भी कहा है। साथ ही सरकारी दफ्तरों में ग्रुप-ए के 100% और ग्रुप-बी के 50% अफसर काम करेंगे। हालांकि अभी ये साफ नही है कि ये अनलॉक प्रक्रिया कब से लागू होगी।