दिल्ली में पांच दिन देर से पहुँचेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में पांच दिन बाद ही मॉनसून पहुँच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के धीमा होने की वजह से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉनसून का आगमन भी कमजोर हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हवा का प्रभाव कमजोर होने के चलते मॉनसून के पहले आने की संभावना भी कम हो गई हैं। पश्चिम हवा का पैटर्न बदलने से मॉनसून का प्रभाव कम हुआ है।