दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में देरी होने से यात्रियों को करना पड रहा है परेशानी का सामना
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आज सेवाओं में देरी हुई, जिससे यात्रियों को समय पर कार्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। DMRC ने यात्रियों को सचेत करने के लिए ट्वीट किया: "रेड लाइन अपडेट इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में देरी अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं"। DMRC ने लिखा,"सुधार का काम जारी है और नियमित सेवाओं को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।"