दिल्ली सीएम ने स्वच्छ यमुना परियोजना में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से अप्रैल 2 को एक अहम बैठक बुलाई गई थी। जिसमे यमुना नदी की सफाई से जुड़ी मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान केजरीवाल ने परियोजना को धीमी प्रगति और देरी पर असंतोष जताया है। केजरीवाल ने सभी अधिकारियों को समय अनुसार परियोजनाओं का कार्य खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इस पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि काम में तेज़ी के लिए कई नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।