दिल्ली सरकार की वैक्सीन खरीद निजी अस्पतालों से कम: संबित पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया है कि दिल्ली के निजी अस्पतालों ने 9 लाख से अधिक वैक्सीन खरीदी है, जबकि राज्य सरकार ने केवल 8.17 लाख खुराकें खरीदी है। उन्होंने कहा, केंद्र से दिल्ली को 46 लाख खुराक दी गयी; हालांकि, केवल 13% लोगों का टीकाकरण दिल्ली सरकार द्वारा करवाया गया है। पात्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए सरकार द्वारा किए गए स्पुतनिक वैक्सीन ऑर्डर का डेटा भी मांगा।