दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज तिरंगा यात्रा के मद्देनज़र जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के कई हिस्सों में तिरंगा यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज चार घंटे के लिए कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया पंडित पंत मार्ग, तालकटोरा रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, एसपी मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर से बचें।"