
फोटो: Dainik Savera Times
हाफ मैराथन: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने अक्टूबर 16 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली हाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। मैराथन को सुबह 5.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागन, केजी मार्ग, आउटर और इनर सर्कल कनॉट प्लेस और संसद मार्ग से गुजरेगा। दिल्ली पुलिस ने कहा, उपरोक्त सड़कों पर सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।