हिंदुकुश हिमालय दुनिया के मुकाबले अधिक तेजी से हो रहा है गर्म
भारत के मौसम के लिए बेहद अहम एवं संवेदनशील माने जाने वाले हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी चिंता का विषय बनी हुए है, यहां हिंदुकुश हिमालय दुनिया के मुकाबले अधिक तेजी से गर्म हो रहा है। असेसमेंट ऑफ क्लाइमेट चेंज ओवर द इंडियन रीजन रिपोर्ट के अनुसार हिंदुकुश में औसतन हर दशक में एक ठंडी रात कम हो रही जिसमें हर दशक में 1.7 गर्म रातें और 1.2 गर्म दिन बढ़ रहे है। इस रिपोर्ट में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।