इसरो देगा अंतरिक्ष में सैर करने का मौका
अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा कदम बढ़ाते हुए इसरों ने काम शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जुलाई 24 को बताया कि इसरो इस दिशा में स्वदेशी क्षमताओं को बेहतर बनाने और विकसित करने पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर भी इस मामले पर प्राइवेट सेक्टर को भागीदार बनाने पर जोर दे रहा है। वर्तमान में Axiom Space और SpaceX जैसी कंपनियां इस बाजार में मौजूद है।