इटली के पोम्पेई शहर में मिला 2000 साल पुराना 'प्यार के देवता' इरोस का रथ
इटली के ऐतिहासिक शहर पोम्पेई में शहर की दीवारों से सटे मकान की खुदाई के समय करीब 2000 साल पुराना 'प्यार के देवता' इरोस का रथ मिला है। लोहे, तांबे और लकड़ी से बने इस रथ की मान्यता के अनुसार चार घोड़े खींचते थे, जो आज भी काफी सही हालत में है। पोम्पेई के उपनगर सिविटा जियुलियाना के भव्य मकान के अंदर मिला ये रथ की रस्सियों पर फूलों से हुई सजावट की बतौर निशानी दिखाई देती हैं। साल 2018 में यही से तीन घोड़ों के अवशेष भी मिले थे।