फोटो: The Hollywood Reporter
इटली को 77 सालों में पहली बार मिली महिला प्रधानमंत्री
इटली में आम चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल करने के बाद जॉर्जिया मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात दी है। जानकारी के मुताबिक इटली के 77 वर्षों के इतिहास में ये 70वीं बार सरकार बदली है। बता दें कि जॉर्जिया मुसोलिनी समर्थक के तौर पर जानी जाती है। जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया को 26% वोट मिले जबकि उनके और द लीग के गठबंधन को 43% वोट मिले है।
Tags: Forza Italia, Italy, Elections, Giorgia Meloni
Courtesy: AajTak News
फोटो: India TV News
इटली में हुआ सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार (27 अगस्त) को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अगस्त 30 को माइनो का अंतिम संस्कार किया गया। सोनिया गाँधी अगस्त 23 को अपनी 90 साल की बीमार मां से मिलने के लिए रवाना हुई थीं। सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही विदेश में हैं… read-more
Tags: Sonia gandhi-s mother, paola maino, passes away, Italy
Courtesy: Jagran News
The Sentinel Assam
इटली में मिला दुर्लभ मामला, व्यक्ति को कोविड 19, मंकीपॉक्स और HIV तीनों हुआ एक साथ
इटली में ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टर्स के होश उड़ा दिए है। यहां एक व्यक्ति एक ही समय पर मंकीपॉक्स, कोविड 19 और एचआईवी से संक्रमित पाया गया है। 36 वर्षीय व्यक्ति के संबंध में जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक लक्षण नजर आने से पांच दिन पूर्व व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वहीं पूर्ण लक्षण दिखने में कुल नौ दिनों का समय लगा है।
Courtesy: AajTak
फोटोः Discover Magazine
इटली में समुद्र के नीचे की गई अटलांटिस शहर की खोज
इटली में समुद्र के नीचे एक असली अटलांटिस शहर की खोज की गई है। यह "बाइआ" शहर है जो दो हजार वर्ष पुराना है। इस शहर की अद्भुत तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि यहां जिंदगी आलीशान होगी। प्राचीन रोमन काल में यह शहर इटली के नेपल्स शहर के पास स्थित था एवं इसे आधुनिक मोंटे कार्लो का दर्जा भी दिया गया था। धनी शहर बाइआ के "खजाने" के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
Tags: Italy, atlantis city, roman party city, World news
Courtesy: navbharattimes
फोटो: DNA India
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर 29 से 31 तक इटली के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी इटली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी को इटली के प्रधानमंत्री द्वारा न्योता भेजा गया था। विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने अक्टूबर 28 को इसकी जानकारी दी। इससे पहले हुई जी-20 बैठक में पीएम मोदी ने वर्चुअली हिस्सा लिया था। इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन में 'जनता, पृथ्वी और समृद्धि' को मुख्य विषय चुना गया है।
Tags: PM Narendra Modi, Italy, G20 Summit, National
Courtesy: Amar Ujala News
फोटोः Dainik Rashtra
एक दो मंजिला इमारत से टकराया निजी विमान: इटली
इटली के मिलान शहर के पास अक्टूबर 3 को निजी विमान के एक दो मंजिला इमारत से टकराने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। इन आठ लोगों में एक बच्चा और पायलट समेत छह यात्री शामिल थे। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग फ्रांसीसी नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिनेट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद पायलट को अनहोनी का आभास होते ही उसने एक संकटपूर्ण कॉल भी किया था। मामले की जांच की जाएगी।
Tags: Italy, plane crash, Building, World news
Courtesy: newsnationtv
फोटो: Telegraph India
ममता बनर्जी को नही मिली वर्ल्ड पीस कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इटली में अक्टूबर 6 और 7 को होने वाली वर्ल्ड पीस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। केंद्र सरकार ने बताया है कि उन्हें राजनीतिक कारण से मंजूरी नहीं दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि, यहां किसी राज्य के मुख्यमंत्री की भागीदारी स्थिति के अनुरूप नहीं है। बता दे कि ममता बनर्जी को पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था।
Tags: mamta banerjee, Italy, Central Government, world peace conference
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Daily Bangladesh
रौशनी पाने के लिए किया अपने ही सूरज का निर्माण: इटली
इटली के गांव विगनेला में सर्दियों में तीन महीने तक सूर्य की रोशनी नहीं आती थी। रौशनी ना मिलने से गांव के लोगो को अंधेरे में रहने के साथ कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था। रौशनी पाने के लिए साल 2006 में यहाँ के लोगों ने 100,000 यूरो की बड़ी कीमत की एक ठोस स्टील शीट बनाई। इससे सूरज की रोशनी सीधे इस स्टील शीट पर पड़ती है, जिससे पूरे गांव को दिन में 6 घंटे तक रोशनी मिलती है।
Tags: Italy, The Sun, sun light, Winter Cold Wave
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: NBC News
इंग्लैंड को हरा इटली ने जीता यूरो कप 2020 का खिताब
इटली ने इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरो कप 2020 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इटली दूसरी बार यूरो कप 2020 का विजेता बना। पहले हाफ में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी, लेकिन इटली ने डिफ़ेंडर लियोनार्डो बोनुची ने 67वें मिनट में गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। समय समाप्त होने पर अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया, लेकिन मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए आया।
Tags: EURO CUP 2020, Italy, Football, sports
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Hindustan Times
यूरो कप 2020 के फाइनल में पहुंची इटली
यूरो कप 2020 में जुलाई 6 को खेले गए सेमीफाइनल में इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूट आउट के जरिए 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले में इटली के लिए फेडेरिको चीसा ने 60वें मिनट में गोल कर इटली को बढ़त दिलाई, लेकिन 80वें मिनट में स्पेन की ओर से अल्वारो मोराटा ने गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट के जरिए इटली ने मुकाबला 4-2 से जीत लिया।
Tags: EURO CUP 2020, Italy, Football, sports
Courtesy: India TV