झारखंड में 9 महीने के बच्चे में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में नौ महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू पाया गया है। रामगढ़ जिले के निवासी ने बच्चे को बुखार, खांसी और सांस की समस्याओं के चलते रिम्स में एडमिट कराया गया था। बाल रोग विभाग के डॉ. राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, बच्चे के नाक का स्वाब आनुवंशिकी और जीनोमिक्स विभाग को भेजा गया, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।