झारखंड में भारत बंद के कारण बंद हुए राज्य के सभी स्कूल
अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ आज पूरे देश में कई संगठनों द्वारा भारत बंद का आवाह्न किया गया है। इसी के मद्देनज़र आज झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है। झारखंड के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल कल, 20 जून को बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।'