झारखंड में भारत बंद के कारण बंद हुए राज्य के सभी स्कूल
अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ आज पूरे देश में कई संगठनों द्वारा भारत बंद का आवाह्न किया गया है। इसी के मद्देनज़र आज झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है। झारखंड के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल कल, 20 जून को बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।'
Tags: Jharkhand, announced, Bharat Bandh, agneepath scheme, Schools
Courtesy: Live Hindustan
भारत भर में जारी अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद, 539 ट्रेनों पर असर
अग्निपथ योजना के विरोध में जून 20 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान कुल 181 ट्रेनें रद्द की गई है जबकि 539 ट्रेनों पर प्रदर्शन का असर हुआ है। रेल मंत्रालय के मुताबिक कुल चार मेल एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि ट्रेनें रद्द होने के कारण जनता को कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर धारा 144 लागू की गई है।
Tags: agnipath, agnipath bharti yojana, Agnipath Scheme, Bharat Bandh
Courtesy: ABP Live
जातिगत जनगणना को लेकर जेडीयू, आरजेडी समेत कई पार्टियों ने किया भारत बंद
जातिगत जनगणना को लेकर मई 25 को बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लॉयीज फेडरेशन ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसी बीच कई राजनीतिक पार्टियों (जेडीयू, आरजेडी, समाजवादी पार्टी) की सर्वदलीय बैठक भी होने वाली है, जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाया है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओणप्रकाश राजभर ने कहा कि भारत बंद बुलाने से पूर्व अगर संगठन ने हमसे कहा होता तो हम भी समर्थन करते।
Tags: Bharat Bandh, om prakash rajbhar, RJD
Courtesy: AajTak News
ट्रेड यूनियनों ने मार्च 28, 29 को किया भारत बंद का आह्वान; बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना
श्रमिकों, किसानों और लोगों को प्रभावित करने वाली सरकारी नीतियों के विरोध में, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने मार्च 28, 29 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने मार्च 22 को दिल्ली में बैठक की। ट्रेड यूनियनों द्वारा जारी बयान के मुताबिक "सरकारी बैंकों के निजीकरण और बैंकिंग कानून अधिनियम 2021 को लेकर वो विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया, बैंकिंग सेवाएं 28-29 मार्च को… read-more
Tags: Bharat Bandh, trade union strike, bank strike
Courtesy: NDTV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में हुआ भारत बंद का सबसे ज्यादा असर
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सितंबर 27 को किए गए भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। भारत बंद के दौरान सैकड़ों किसानों ने बैरिकेट्स तोड़े और सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने अपनी अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इसी दौरान कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि वह किसानों के लिए यहां आए हैं। पार्टी किसानों के लिए सड़क पर प्रदर्शन… read-more
Tags: Bharat Bandh, UP news, Farmers, noida authority office
Courtesy: News18 hindi
भारत बंद के दौरान एक किसान की हुई मृत्यु
किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि मौत का कारण पोस्ट मॉर्टम के बाद पता चलेगा। किसान संगठनों का दवा है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सितंबर 27 को भारत बंद किया है। इसका समर्थन कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीएसपी समेत कई राजनीतिक दल कर रहे हैं।
Tags: Bharat Bandh, Singhu Border, farmer died
Courtesy: AajTak News
किसानों द्वारा 'भारत बंद' के समर्थन में आई आंध्र प्रदेश सरकार
कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा चलाए 'भारत बंद' आंदोलन को आंध्र प्रदेश सरकार का पूर्ण समर्थन मिल गया है। राज्य के सूचना एवं परिवहन मंत्री पर्नी वेंकटरमैया ने सितंबर 25 को इस बात की घोषणा की है। जिसमें सितंबर 26 की मध्य रात्रि से सितंबर 27 की दोपहर तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को रोकने की जानकारी दी हैं। मंत्री ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजिकरण के खिलाफ कर्मचारियों का समर्थन की बात भी कही है।
Tags: Kisan Andolan, Riots, Krishi bill, Bharat Bandh
Courtesy: Hindustan Times
किसान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में सब्जियों और दूध की आपूर्ति पर लगाई रोक
दिल्ली की सीमा पर पिछले चार महीनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों ने मार्च 26 को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके चलते रेल यातायात ठप हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने वीडियो संदेश में कहा था कि किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा दिल्ली में सब्जी और दूध की आपूर्ति रोकी जाएगी। हालांकि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स भारत बंद में शामिल नही है जिस वजह से बाजार खुले रहेंगे।
Tags: Kisan Andolan, Bharat Bandh, protest, Nationwide Protest
Courtesy: Ndtv Hindi News
किसानों ने किया मार्च 26 को भारत बंद का आह्वान
आंदोलनरत किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर देशव्यापी बंद शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर हाइवे को बंद रखा जाएगा व दुकानें और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे तक बंद रहेंगे। देशभर में सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेंगे। 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन स्थलों पर ही होलिका दहन के रूप में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया जाएगा एवं ध्यान रखा… read-more
Tags: Kisan Andolan, protest, Bharat Bandh, Ghazipur Border, 26 march
Courtesy: News Nation Tv
जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ आज रहेगा भारत बंद, 1500 जगहों पर होगा विरोध प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ अब व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने फरवरी 26 के दिन भारत बंद का एलान किया है। वहीं, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एआईटीडब्ल्यूए) व संयुक्त किसान मोर्चा ने इस बन्द का समर्थन भी किया है। भारत बंद करने वाले सभी संगठनों की ओर से कहा गया है कि वे चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश की करीब 1500 जगहों पर सभी संगठन विरोध प्रदर्शन… read-more
Tags: GST, Bharat Bandh, Modi Government
Courtesy: Amarujala News