कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मिला एक साल का सेवा विस्तार
कार्मिक मंत्रालय द्वारा अगस्त पांच को जारी आदेशानुसार, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सरकार सेवा में एक साल और कार्य करेंगे। यह पद पर उनका दूसरा विस्तार है। साल 2019 में गौबा को दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल अगस्त में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। गौबा साल 2016 में केंद्र सरकार में आने से पहले 15 महीनों तक झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चेके हैं।