
फोटो: The Hindu
कांग्रेस पर भड़के संबित पात्रा, बोले प्रियंका गांधी के संवैधानिक के बारे में जानकारी दे गांधी परिवार
पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी को जानकारी दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी क्यों? उन्होंने सवाल किया कि प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है। उन्हें पीएम की सुरक्षा के संबंध में क्यों लूप में रखा गया। कांग्रेस से उन्होंने जवाब मांगा है।