केंद्रीय सशस्त्र बलों में घट रही अफसरों की भर्ती
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में खाली पदों और उनकी भर्ती के बीच अंतर बढ़ रहा है। भर्ती में आई गिरावट के कारण आने वाले समय में केंद्रीय सशस्त्र बलों में लीडरशिप संकट पैदा होने की आशंका हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 के बाद से केंद्रीय सशस्त्र बलों की भर्ती में 70% तक गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2018 में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 834 गजेटड अधिकारियों की भर्ती हुई थी जो हर साल के साथ कम हुई है।