किसान एकता मोर्चा फेसबुक पेज क्रॉस चेक के बाद फिर से हुआ बहाल
नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानो को आंदोलन से सम्बंधित ज़रूरी सूचना के प्रसार के लिए बनाये गए 'फेसबुक पेज-किसान एकता मोर्चा' को फेसबुक कंपनी द्वारा बहाल (resume) कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी द्वारा क्रॉस चेकिंग के लिए इस पेज को 'अनपब्लिश' कर दिया गया था। जिस पर किसानो ने फेसबुक पर आरोप लगते हुए कहा था कि यह उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश है। हालाँकि, फेसबुक द्वारा क्रॉस चेक पूर्ण होने के बाद किसान एकता मोर्चा पेज फिर से बहाल कर दिया गया है।