कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। राकेश टिकैत ने एक अभियान में भाजपा से 10 सवाल पूछा है। टिकैत ने भाजपा के गांव में आने पर ये सवाल पूछने का ऐलान कया है। किसान नेताओं ने रणनीति के अनुसार बीजेपी को पश्चिमी यूपी में घेरने की योजना बनाई है। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता धरने पर बैठे है, जो नवंबर 2020 में शुरु हुआ था।