लैम्बोर्गिनी ने एवेंटाडोर का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 355 किमी प्रति घण्टे की पकड़ती है रफ्तार
लैम्बोर्गिनी ने एवेंटाडोर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसे लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर अल्टीमा नाम दिया गया है। वैश्विक स्तर पर इसकी कुल 600 यूनिट उपलब्ध होंगी। Aventador Ultimae 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। और इस कार की टॉप स्पीड 355 किमी प्रति घंटा है। यह इसे अब तक की सबसे तेज और तेज रफ्तार से चलने वाली कारों में से एक बनाती है। भारत में इस सुपरकार की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है।