Lamborghini

फ़ोटो: Lamborghini.com

लैम्बोर्गिनी ने एवेंटाडोर का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 355 किमी प्रति घण्टे की पकड़ती है रफ्तार

लैम्बोर्गिनी ने एवेंटाडोर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसे लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर अल्टीमा नाम दिया गया है। वैश्विक स्तर पर इसकी कुल 600 यूनिट उपलब्ध होंगी। Aventador Ultimae 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। और इस कार की टॉप स्पीड 355 किमी प्रति घंटा है। यह इसे अब तक की सबसे तेज और तेज रफ्तार से चलने वाली कारों में से एक बनाती है। भारत में इस सुपरकार की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है।

बुध, 15 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lamorghini, Aventador, top speed, India

Courtesy: Amar ujala

Audi Q7

फोटो: CarDekho

भारत मे लॉन्च हुई नई Audi Q7 Facelift SUV, जाने फीचर्स

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Audi ने भारत मे अपनी नई SUV Audi Q7 लॉन्च कर दी है। इसमें फेसलिफ्ट फीचर भी दिया गया है। यह 3.0 लीटर का V6 टीएफएसआई इंजन से लैस है। इसमें 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो 340HP और 500NM का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 250 KM/H है। जो 0-100 किमी की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें सेफ्टी के लिए 8 एयर-बैग्स दिए गए हैं।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Audi, Audi Q7, India, top speed

Courtesy: Amar Ujala