लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
नवीन पटनायक को उनके विशिष्ट और उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों के लिए कैपिटल फाउंडेशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने मुख्यमंत्री को पुरस्कार सौंपा। यह पुरस्कार उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, पटनायक ने कहा, " मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझे कैपिटल फाउंडेशन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है। "