लोकप्रिय कंट्री म्यूजिक सिंगर चार्ली प्राइड का 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
अमेरिका के लोकप्रिए कंट्री म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का 86 साल की उम्र में कोरोना की चपेट में आने के कारण निधन हो चुका है। इस बात की जानकारी उनके परिवार वालो ने देते हुए बताया कि चार्ली का निधन टेक्सस के डेलास में हुआ। चार्ली कंट्री हॉल ऑफ़ फेम में अपनी जगह बनाने वाले पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी सिंगर थे। चार्ली अपने 1970 में गाये गाने 'किस एन एंजेल गुड मॉर्निंग' से मशहूर हुए थे। इसी वर्ष नवंबर में चार्ली को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाज़ा गया था।