माॅनसून ने उत्तर भारत में दोबारा पकड़ी रफ्तार
माॅनसून ने उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ यह ज्यादातर राज्यों में आ चुका है। दक्षिणी-पश्चिमी माॅनसून एक बार फिर गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में माॅनसूनी बरसात आने में समय लग सकता है। देश की राजधानी में माॅनसूनी हवाएं जून 27 तक आने की संभावना है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र या झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है।