महाभारत काल से जुड़ा है भारत के सबसे विशाल किले का महत्व
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का ऐतिहासिक दुर्ग 700 एकड़ में फैला हुआ है। साल 2013 में यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत में शामिल किया था। इस किले में कई ऐतिहासिक स्तंभ, स्मारक, मंदिर और प्रवेश हेतु 7 द्वार हैं। इतिहास में हुए महिलाओं के जौहर का इस किले को प्रमुख स्थान भी माना जाता है। महाभारत काल जुड़ी एक कथानुसार भीम ने गुस्से में जमीन पर लात मारकर बड़ा सा गड्ढा बना दिया था जिसे लोग लत-तालाब के नाम से जानते हैं।