महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी।