मंकीपॉक्स अपडेट: महाराष्ट्र में की जाएगी प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले लोगों की निगरानी
डब्ल्यूएचओ ने 12 देशों में कम से कम 92 मंकीपॉक्स वायरस के मामलों और 28 संदिग्ध मामलों की पुष्टि की गयी है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को निर्देश दिए हैं कि अन्य देशों से सामने आ रहे मंकीपॉक्स के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाए। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।