मंत्रिमंडल में फेरबदल: केंद्रीय कानून मंत्री के रूप किरेन रिजिजू की जगह लेंगे भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल
कैबिनेट में हुए ताजा फेरबदल में किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है। अब किरण की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन राम मेघवाल को नया केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। किरेन रिजिजू अब कानून मंत्रालय की जगह भू विज्ञान मंत्रालय संभालेंगे। अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया है।