मराठा आरक्षण विवाद: सीएम, डिप्टी सीएम की मौजूदगी में मनोज जारांगे भूख हड़ताल तोड़ने पर राजी
मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जारांगे पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और उदयन राजे भोसले की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल तोड़ने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा, वह भूख हड़ताल तोड़ देंगे लेकिन आंदोलन स्थल से नहीं हटेंगे। इस बीच उन्होंने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए सरकार को एक महीने का समय दिया है। उन्होंने 12 अक्टूबर को मराठा समाज की एक बड़ी बैठक का ऐलान किया है।