
फोटो: Latestly
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की अहमदनगर का नाम बदलकर 'अहिल्यादेवी नगर' करने की घोषणा: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा करते हुए कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर 'अहिल्यादेवी नगर' किया जाएगा। वे अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ था। विभिन्न नेता जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर करने की माँग कर रहे हैं।