नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले जिले में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक हिमाचल रोडवेज की बस चपेट में आई जिसमें कई यात्री सवार थे। हादसे में कई अन्य गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आई हैं। पुलिस की टीम घटना स्थल पर तुरंत रवाना हो गई और एनडीआरएफ व सेना को बुलाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात करके घटना की जानकारी ली।