नीले पानी से किसानों को सता रहा फसल खराब होने का डर
महाराष्ट्र का कल्याण जिला नीले पानी और नीली सड़कों से परेशान है। इस नीले पानी के कारण किसानों को खेतों में खड़ी धान की फसल के बर्बाद होने का डर सता रहा है। ये रसायनिक पानी गोषीया मार्केट से बड़ी मात्रा में सड़क पर छोड़ा जा रहा है। इस पानी से खेतों को नुकसान होगा। किसान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से कार्रवाई का इंतजार कर रहे है। कल्याण जिला के विधायक प्रमोद राजू रतन पाटिल ने ट्वीट कर मामला उठाया है।