नवंबर 2 से खुलेंगे आंध्रप्रदेश में स्कूल, आधे दिन तक ही होगा संचालन
आंध्रप्रदेश में नवंबर 2 से सभी विद्यालय खोल दिए जायेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव नीलम साहनी के अनुसार कक्षा 6 से 12वी तक के छात्रों के लिए स्कूलों का संचालन आधे दिन तक किया जायेगा। कक्षा 9वी से 12वी तक की कक्षाएं नवंबर 2 से और छठवीं से 8वी तक की कक्षाएं नवंबर 23 से खुलेंगी। कक्षा पहली से 5वी तक की कक्षाएं दिसम्बर 14 से खोली जाएँगी। जिन्हे आधे दिन और वैकल्पिक दिनों पर संचालित किया जायेगा। छात्रों को स्कूल जाने हेतु अभिभावकों से लिखिल अनुमति लेनी होगी।