ऑस्ट्रेलिया में मनप्रीत वोहरा होंगे भारत के नए उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। मनप्रीत वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी वर्तमान में मैक्सिको में भारत के राजदूत है। विदेश मंत्रालय ने इस खबर की जानकारी दी। वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते काफी बेहतरी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशो के प्रधानमंत्री एक दूसरे के काफी अच्छे मित्र भी हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे की प्रशंसा भी कर चुके हैं।