ऑस्ट्रेलिया में नए मंत्रीमंडल में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के नए मंत्रीमंडल में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज़ के मंत्रीमंडल में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। इससे पूर्व स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट में सात महिलाएं शामिल थी। इस मंत्रिमंडल में पहली बार एक मुस्लिम महीला को मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में लिंडा बर्नी पहली आदिवासी मूल निवाली महिला को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रीमंडल का गठन राजधानी क्रैनबेरा में किया गया।