पाकिस्तान: दुष्कर्मियों द्वारा ब्लैकमेल किये जाने पर एक हिन्दू लड़की ने की खुदकुशी
एक वर्ष पूर्व पाकिस्तान के थारपारकर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय हिन्दू लड़की के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद दुष्कर्मियों को सजा भी हुई। हाल ही में तीनो दुष्कर्मी जमानत पर रिहा हो गए। इन तीनो ने दुष्कर्म करते वक़्त एक वीडियो बनाया था। जेल से बाहर आने के बाद ये लोग पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परेशान होकर सितंबर 30 को पीड़िता ने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। तीनों दुष्कर्मी दबंग परिवार से संबंध रखते है।