पीएम मोदी ने किया इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन, दी चंद्रमा मिशन की सफलता पर बधाई
चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 23 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी। इसरो के तीसरे महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के साथ ही भारत ने आज इतिहास रच दिया। जोहान्सबर्ग से वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चांद पर है और यह सफलता पूरी मानवता की है।